खबर हेमंत तिवारी
पाण्डुका//पाण्डुका, राजिम, व फिंगेश्वर के अंतर्गत पैरी दायी नहर एवं फिंगेश्वर वितरक नहर से रवि फसल (2025)हेतु सिंचाई के लिए पानी दिया जा रहा है, सिकासार जलाशय मे पानी की उपलब्धता को देखते हुए आज से चार दिन पैरी दायी नहर से राजिम एवं चार दिन फिंगेश्वर वितरक नहर मे पानी का प्रवाह जारी रहेगा साथ ही. क्षेत्र के किसानो से पुनः अपील की जाती है ।की पानी की बर्बाद नहीं करे न ही अपनी मर्जी से कोई कुलापा खोले, यदि कोई खोलता है उसकी सूचना सम्बंधित अनुविभगीय अधिकारी को देवे ।।
