रायपुर,,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पं. सुन्दरलाल शर्मा ग्रंथागार में निंबस एमलाइब्रेरी आफ कैंपस एक्सेस विषय पर निंबस साॅफ्टवेयर के समुचित उपयोग हेतु दिनांक 17 अप्रैल को समय दोपहर 12ः00 से 1ः00 बजे तक ग्रंथागार के सभाकक्ष में उपयोगकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर निंबस के अनुभवी प्रशिक्षक शशांक गोंड़ उपस्थित रहकर विस्तृत रूप से एमलाइब्रेरी आफ कैंपस एक्सेस के बारे में अवगत कराया एवं साॅफ्टवेयर के प्रयोग की बारीकियां एवं विशेषताओं से परिचय कराया ताकि पठन-पाठन आसान, प्रभावी और कुशल हो सके। इस साॅफ्टवेयर की सहायता से विश्वविद्यालय के ई-संसाधनों (ई-पुस्तकें एवं ई-शोध पत्रिकाएं) को परिसर के बाहर अन्यत्र कहीं से भी हमारे पाठक 24 x7 लाभ ले सकते हैं।
शशांक गोंड ने बताया कि यह एक डिजिटल लाइब्रेरी है जो किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण हो सकता है। डिजिटल लाइब्रेरी के यूजर भी तेजी से बढ़ रहे हैं तथा आफलाइन की जगह आनलाइन पढ़ना पसंद कर रहे हैंl ई-लाइब्रेरी में जब भी किसी भी पाठक का मन करे अपनी पसंद का विषय चुन कर वि वि की इस ईई-लाइब्रेरी में पढ़ने की सुविधा उपलब्ध है।
उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो. अशोक प्रधान, प्रो. राजीव चौधरी , प्रो. एस. के. इन्दुलकर, प्रो. के. श्रीवास, प्रो. जितेन्द्र कुमार प्रेमी, डाॅ. हरीश कुमार साहू, डाॅ. गिरजाशंकर गौतम, डाॅ. लब्य प्रभास एवं ग्रंथागार के प्रभारी ग्रंथपाल डाॅ. पूर्णिमा कुमारी, ग्रंथालय सहायक डाॅ. सुधा शर्मा, डाॅ. कीर्ति जाचक एवं ग्रंथागार के समस्त कर्मचारी तथा शोधछात्र उपस्थित रहे।
