स्कूल प्रांगण को निजी कार्य में देने वाले शिक्षकों के ऊपर उचित कार्रवाई करने की मांग… मामला पाटन ब्लॉक के ग्राम आगेसरा की

पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत आगेसरा में हाई स्कूल प्रांगण पर संपत लाल साहू द्वारा 17 अप्रैल को वैवाहिक कार्यक्रम रखा गया है। जहां पर पंडाल लगाकर बच्चों को अवकाश दे दिया गया है। विधायक प्रतिनिधि छ्बलू राम साहू ने इसकी शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन से किया है।उन्होंने बताया कि संपत लाल साहू द्वारा स्कूल प्रांगण को बिना किसी अनुमति के निजी उपयोग किया जा रहा है। जिसकी शाला विकास समिति को कोई सूचना दिया गया है और ना ही किसी से अनुमति लिया गया है बल्कि जानकारी मे यह प्राप्त हुई है कि हाई स्कूल के व्याख्याता गिरधर वर्मा द्वारा स्कूल प्रांगण का दरवाजा खोलने के लिए स्वीपर को कहा गया जिसके कारण वहां ताला नहीं लगा है और इस प्रांगण में कार्यक्रम की अनुमति गिरधर वर्मा द्वारा दिया गया है। जबकि इस कार्य के लिए गिरधर वर्मा द्वारा शाला विकास समिति के सदस्यों से चर्चा किया गया, शासन के नियमों का चर्चा स्वयं गिरधर वर्मा द्वारा बैठक के दौरान किया गया था जो कि यह मौखिक चर्चा था जिसमें उन्होंने पूर्व में बोला था कि शासकीय स्कूल के प्रांगण को हम निजी उपयोग के लिए नहीं दे सकते हैं किंतु उनके द्वारा नियम विरुद्ध यह किया गया।उनके द्वारा मनमानी करते हुए संपत लाल साहू को यह कार्यक्रम करने हेतु स्कूल का चाबी दिया गया है और आज वहां पर कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके पूर्व वर्तमान सरपंच रमाकांत साहू द्वारा भी इस प्रांगण पर बच्चों के भर्ती संबंधी परीक्षा की तैयारी हेतु केंद्र खोलने हेतु मांग किया गया किंतु गिरधर वर्मा एवं स्टाफ के द्वारा मना किया गया था। पद के दुरुपयोग करने वाले शिक्षकों पर करवाई करने की मांग विधायक प्रतिनिधि द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *