लोहरसी में मादक पदार्थ गांजा कि बिक्री से युवा हो रहे बर्बाद

पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरसी में इन दिनों गांजा जैसे नशीला पदार्थ की बिक्री जोरों पर है।सुबह से गांजा पीने वाले नशेड़ी युवकों का जमावड़ा लोहरसी के चौक चौराहे पर लग जाता हैं ।सरपंच राकेश साहू ने बताया कि गांव में गांजा बिक्री पर रोक लगाने के लिए थाना पाटन को सूचना भी दिया जा चुका है। गांव में अवैद्य काम को रोकने के लिए सीसी टीवी कैमरा भी लगाया गया है। लेकिन पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण गांजा बेचने ,गाजा कि बिक्री किया जा रहा है। सरपंच ने कहा की गांजा बिक्री पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी नशीला पदार्थो कि बिक्री करने वालों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। यहां पर गांजा बिक्री के कारण दिन भर बाहर के असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा लगा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *