
पाटन। स्थानीय साहू समाज घुघुवा(क) द्वारा बुधवार को भक्त माता कर्मा की 1009 वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाल कर की गई। जिसके पश्चात कृष्ण कर्मा मंदिर में पूजा अर्चना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल थे, अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, विशेष अतिथि महासचिव खेमलाल साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू, मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी, कार्यकारी अध्यक्ष तहसील साहू संघ रिसाली जीवन साहू, जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, सरपंच शैलेन्द्री साहू, पूर्व सरपंच हेमलता साहू सहित अन्य थे। मंच संचालन लोकेश्वर साहू ने एवं आभार प्रदर्शन स्थानीय अध्यक्ष मनोज साहू ने किया।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा साहू समाज की संगठन सबसे मजबूत संगठन है। भक्त माता कर्मा ने भक्ति की शक्ति से भगवान जगन्नाथ का साक्षात दर्शन मिला। तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा साहू समाज बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाला समाज है। 50 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ मूनगासेर में साहू समाज द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया था। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा विगत 22 वर्षों से सामूहिक आदर्श विवाह में 500 सौ से अधिक जोड़ो का विवाह सम्पन्न करवा चुके है।
तहसील महासचिव खेमलाल साहू ने कहा जिस समय साहू समाज का अस्तित्व संकट में था तब माता कर्मा ने समाज को संगठित करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिए। भक्त माता कर्मा एक साधारण महिला होकर भी असाधारण काम कर सर्व समाज के लिए प्रेरणाश्रोत बनी। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने 19 एवं 20 अप्रैल को ग्राम अमलेश्वरडीह में आयोजित विशाल कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल होने सभी लोगों को निमंत्रण दिया।
मौके पर मुख्य रूप से अर्जुन गजपाल, थानेश्वर साहू, योगीराम साहू,चूड़ामणि साहू,रामजी साहू, गंगाराम साहू, मोनू साहू ,कुंती साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
