–पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन
विक्रम शाह ठाकुर
कुम्हारी। पिछले दिनों जहां पूरा देश नवमी तिथि में कन्या भोज करवा रहा था , बच्चियों का पूजन कर रहा था वहीं मोहन नगर थाना दुर्ग में एक 6 साल की बच्ची के साथ जो घर से कन्या भोज करने निकली थी अज्ञात दरिंदो ने दिल दहला देने वाले कृत्य को अंजाम दिया आरोपी ने सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म कर बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना ने प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य के विरोध में सेवा संकल्प समिति कुम्हारी ने बुधवार को स्टेशन चौक ओवरब्रिज के नीचे उस दरिंदे आरोपी के पुतले को बीच चौराहे में रस्सी बांधकर फांसी पर लटकाया उसके पश्चात उसका पुतला फूंका। सभी ने मोमबत्ती जलाकर बच्ची को दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। समिति ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक के नाम कुम्हारी थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में प्रभारी डी एल साहू को ज्ञापन सौंपा। समिति के शीर्ष प्रणव श्रीवास्तव ने कहा ऐसे दुराचारी को बीच चौराहे पर अंग भंग करके पूरे समाज के बीच जीवित फांसी पर लटका देना चाहिए । सभी ने एक स्वर में आरोपी को मौत की सजा की मांग की ताकि दुबारा कोई ऐसी हिम्मत न कर पाए। समिति ने आरोपी को फांसी की सजा देने तथा बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की। उपस्थित लोगों में सुजीत यादव, प्रकाश जैन, दीपक बैस, विक्की सोनी, गोविंद बघेल, मिथिलेश यादव सांसद प्रतिनिधि, विकास सोनकर, हरिदास वैष्णव, अनुराग गुप्ता, आशीष शुक्ला, सौरभ पाण्डेय, संदीप चंद्राकर, प्रवीण राव, कुणाल शर्मा, महेंद्र वर्मा, गोविंद यादव, मनहरन साहू, रूपेश साहू, मोहित पटेल, मुकेश साहू, गजेंद्र साहू, होमेंद्र साहू, राजा वर्मा, संजय विश्वकर्मा, राजेश सिन्हा, राधेलाल सिन्हा, मनीलाल साहू, अमित नंदेश्वर आदि शामिल हुए।
