रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में समस्याओं व मांगों के लिए आवेदन पत्र का एक प्रारूप तैयार कर नागरिकों दिया जा रहा है। जिसमें अपनी समस्याओं के समाधान व अन्य मांगों को लेकर नागरिक आवेदन दे रहे हैं।सुशासन तिहार में पिथौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिब्बरा के निवासी शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक आवेदन दिया है।जिसमें उसने छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को हटाने मांग की है। शत्रुघ्न सिन्हा के इस आवेदन पत्र को कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
