नगर पंचायत छुरा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने प्राचीन राजा तालाब में किए साफ सफाई

खबर हेमंत तिवारी

छुरा – नगर पंचायत छुरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंह निषाद के निर्देशन पर स्वच्छता अभियान शुरू हुआ। लुकेश्वरी थानसिंह निषाद ने कहा कि नगर को हमेशा स्वच्छ सुंदर रखेंगे तभी मच्छर आदि से होने वाली बीमारियां दूर रहेंगी इस हेतु स्वच्छता के लिए कार्य किया जाएगा। शनिवार को नगर के प्राचीन राजा तालाब को अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंह निषाद के साथ समस्त पार्षद जनप्रतिनिधि,नागरिक एवं नगर पंचायत की टीम ने में स्वच्छता अभियान चलाया।

जिसमे सभी पचरियो की पूरी सफाई किया गया नगरवासियों को स्वच्छता और पर्यावरण को साफ स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में उपाध्यक्ष समीम खान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह मरकाम ,सभापति चित्रेखा ध्रुव, भोलेशंकर जायसवाल, रजनी लहरे,बलराज पटेल,पार्षद देवसिंह नेताम, पंचराम टंडन, दीप्ति यादव, शांतनु देवांगन, विधायक प्रतिनिधि मानसिंह निषाद, पूर्व सभापति थानसिंह निषाद,नारायण पटेल, निखिल साहू, गिरवर लहरे, सरवर खान, भवानीशंकर सेन, रमेश शर्मा, संतोष ध्रुव,लीना दुबे,संगीता चंद्राकर,मीना चंद्राकर, विजयलक्ष्मी जैन,तुलसीराम साहू, विष्णु सिन्हा, राजा चंद्राकर,एवं नगर पंचायत के समस्त अधिकारी कर्मचारी , स्वच्छता दीदियां एवं नगर वासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *