जतमई धाम के ज्योति कक्ष के लिए विधायक ने दिए 15 लाख का टीना शेड

खबर हेमंत तिवारी

पाण्डुका /नवरात्र के पावन पर्व में पंचमी के दिन आशीर्वाद लेने मां जतमई देवी के प्रांगण में राजिम विधायक रोहित साहू का आगमन हुआ जिसमें वह मां जतमई का दर्शन कर अपने क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मां जतमई के प्रचार प्रसार एवं मां जतमई के श्रद्धालुओं को सुविधा मिले इसलिए जतमई प्रांगण के ज्योति कक्ष भवन के सामने टीना शेड हेतु 15 लाख की घोषणा विधायक द्वारा किया गया है जिसमें ग्राम पंचायत संचालन समिति के सदस्य अध्यक्ष करण सिंह ठाकुर , सचिव नारद राम ध्रुव कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ध्रुव , सरपंच प्रतिनिधि किशन कंडरा, लोमेश कंवर , युवराज साहू जनपद सदस्य , महेंद्र ध्रुव जनपद सदस्य, बिशु राम साहू, विजेंद्र कुमार साहू, घनश्याम साहू, रवि साहू सहित कई लोग मौजूद रहे।और विधायक के आगमन और उनके द्वारा 15 लाख की टीना शेड की घोषणा करने के उपरांत मां जतमई संचालन समिति के सदस्यो द्वारा राजिम विधायक रोहित साहू के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *