IND vs NZ: भारतीय टीम ने जीता चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड को 04 विकेट से हराया

IND vs NZ champions trophy 2025 : भारतीय टीम ने आज रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया।

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए हैं। 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। कुछ गेंद के बाद विराट कोहली दो गेंद में एक रन ही बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। रोहित 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद में 48 रन की पारी खेली। उन्होंने अक्षर के साथ 61 रन की साझेदारी की लेकिन 39वें ओवर में सैंटनर का शिकार बने। अक्षर 40 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमीसन ने आउट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *