दीपक तिवारी को राज्य युवा कवि सम्मान से नवाजा गया,घर परिवार और दोस्त यार ने दी बधाई

खबर हेमंत तिवारी

राजिम /तिवारी परिवार के युवा दीपक को राज्य युवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर आईपीएस डॉ रतनलाल डांगी, के पी यादव कुलपति मैट्स विश्वविद्यालय, इंदिरा मिश्र आईएएस ,व्यंग्यकार गिरीश पंकज,कल्याण महाविद्यालय भिलाई के विभागाध्यक्ष डॉ.सुधीर शर्मा सहित कई बड़े साहित्यकार उपस्थित रहे।यह आयोजन छत्तीसगढ़ मित्र, छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान और जय जोहार साहित्य संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वृन्दावन हाल रायपुर में किया गया।

इस सम्मान के बाद तिवारी परिवार के बड़े बुजुर्गों सहित दोस्त यार और शुभ चिंतकों ने इस होनहार युवा कवि की आगे उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए।बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *