परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की बैठक सम्पन्न

  • परिक्षेत्र के सभी इकाई में कर्मा जयंती मनाए जाने का लिया निर्णय
  • 19 एवं 20 अप्रैल को अमलेश्वरडीह में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह एवं कर्मा जयंती में शामिल होंगे सभी इकाई के स्वजातीय

पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा एवं स्थानीय साहू समाज सेलूद के संयुक्त तत्वाधान में तहसील साहू संघ पाटन के निर्देश पर परिक्षेत्र स्तरीय बैठक का आयोजन कर्मा भवन सेलूद में रविवार को आयोजित किया गया। बैठक की शुरुआत समाज की अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा की आरती के साथ हुआ।

बैठक के मुख्य वक्त डॉ गुलाब साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन ने कहा साहू समाज द्वारा 22 वर्षों से विशाल कर्मा जयंती महोत्सव के माध्यम से पाटन तहसील के सभी 99 इकाई के परिवार को एक साथ एक मंच पर शामिल किया जाता है। साथ ही सामूहिक आदर्श विवाह के द्वारा वर्तमान समय में फिजूल खर्ची को बचाकर नवविवाहित जोड़ा और उनके परिवार को आर्थिक नुकसान से भी बचा रहे है। समाज के प्रत्येक परिवार द्वारा 5 किलो अन्न एवं 50 रुपए दान के बदौलत विशाल आयोजन सफल होता है। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने विषयवार सभी इकाई अध्यक्षों को जानकारी दिए। सहसचिव विमला साहू ने समाज के महिलाओं को कलश यात्रा में शामिल होने की बात कही।

संचालन किशन हिरवानी एवं अनिल साहू ने एवं आभार प्रदर्शन कौशल बनपेला ने किया। इस अवसर पर सेलूद के नवनिर्वाचित उपसरपंच राकेश साहू एवं पंचों का स्वागत स्थानीय साहू समाज द्वारा किया गया साथ ही सेलूद में पापमोचनी एकादशी पर्व 25 मार्च को कर्मा जयंती मनाए का निर्णय लिया गया।

मौके पर महासचिव खेमलाल साहू, कृष्ण कुमार साहू,अर्जुन साहू, उषा साहू, केवरा साहू,द्वारिका साहू, भोला राम साहू,रघुनंदन साहू,महेंद्र साहू,श्रवण साहू,दयानंद साहू,अनिल साहू,दिलीप साहू,राकेश साहू, मुक्तु राम साहू,शैल साहू, डॉ प्यारेलाल साहू,जयंत साहू,धनंजय साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *