केसरा में नव निर्वाचित सरपंच डॉ.ईश्वर निषाद एवं पंचों ने लिया शपथ!*मुख्य अतिथि जिप दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू हुए शामिल!

*रानीतराई।खारुन नदी तट पर बसे बड़े ग्राम पंचायत केसरा में डा ईश्वर निषाद सरपंच एवं समस्त पंचों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।मुख्य अतिथि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग ने सरपंच सहित सभी पंचों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए ग्राम विकास एवं समरसता से सबका सम्मान,उपलब्धि हासिल करने की प्रेरणा दिए।जनहित कार्यों को विशेष ध्यान रखना चाहिए।सरपंच ने घोषणा के अनुसार सभी बेटियों को सम्मान राशि प्रदान करने बधाई प्रेषित किए।सरपंच डा ईश्वर निषाद ने सभी ग्रामवासियों एवं पंचों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर तेजराम सिन्हा,गजानंद सिन्हा,मनहरण सिन्हा,मदन यादव,हरिनाथ सिन्हा,नोमान्त सिन्हा,लक्की सिन्हा,सागर सिन्हा,संतु सिन्हा,केसरी निषाद,जयंती निषाद,माधो सिन्हा,सुकलाल सिन्हा,बसंत सिन्हा,घनाराम सिन्हा,संतोष सिन्हा,रोमनाथ,कोनिका पटेल,लता ठाकुर,ताम्रध्वज निषाद,पुष्पा सिन्हा,रोहणी निर्मल,लीला सिन्हा,नेत निषाद,रिंकी सिन्हा,अंजू यादव,उषा साहू,भगवानी सिन्हा,हेमिन निषाद,सचिव बिहारी साहू,डा महतो,रोजगार सहायक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका सहित ग्राम पंचायत की टीम एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *