पाटन के भाजपाइयो ने किया सतनामी समाज की घोर उपेक्षा-संत राम कुर्रे

  • पाटन जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से समाज आहत

पाटन । तहसील सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष संतराम कुर्रे ने भाजपा पर सतनामी समाज के जनपद सदस्यों की घोर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है श्री कुर्रे ने कहा है कि जनपद पंचायत पाटन मे जनपद उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन मे सतनामी समाज को उपेक्षित किया गया है। उन्होंने ने आगे कहा कि पाटन जनपद में 25 जनपद सदस्य है जिसमें से 5 सदस्य अनुसूचित जाति से चुने गए है लेकिन पांचों में से एक भी को अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के लायक नहीं समझा ।इन पांचों में एक जनपद सदस्य अनुसूचित जाति से ऐसे भी है जो भाजपा के कद्दावर नेता है और लगातार जनप्रतिनिधि बनते आ रहे पूर्व में लगातार दो बार जनपद उपाध्यक्ष भी रह चुके है। जनपद उपाध्यक्ष के सही मायने में हकदार वही जनपद सदस्य थे ।सतनामी समाज को दरकिनार करना था इसलिए समाज के प्रतिनिधित्व का मौका नही दिया और समाज की घोर उपेक्षा किया है इस कारण से सतनामी समाज नाराज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *