जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र चंद्रवंशी एवं पवन शर्मा के बीच होगा मुकाबला

दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग में आज अध्यक्ष चुनाव निर्विरोध हुआ। लेकिन जिला पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य देवेंद चंद्रवंशी एवं भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पवन शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रहने की संभावना है। भाजपा के 6 कांग्रेस के 5 सदस्य चुनकर आए है वहीं एक सदस्य भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव जीतकर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *