दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, बीजेपी प्रत्याशी सरस्वती बंजारे बनी अध्यक्ष

दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग में आज अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिला पंचायत दुर्ग में 12 सदस्य निर्वाचित हुए है। इस बार अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित था। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरस्वती बंजारे ने नामांकन दाखिल किया उनके अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया। इस तरह उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जिला पंचायत दुर्ग के 12 सदस्यों में 6 भाजपा एक भाजपा से बागी एवं कांग्रेस समर्थित 5 सदस्य चुनकर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *