पाटन। जनपद पंचायत पाटन में उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कमलेश वर्मा भाजपा के समर्थन में उपाध्यक्ष प्रत्याशी होंगे। भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में ग्राम बोरेंदा निवासी कमलेश वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खेमलाल देशलहरा एवं समर्थक रवि सिंहा बने।
कांग्रेस से भाजपा में शामिल कमलेश वर्मा होंगे जनपद उपाध्यक्ष प्रत्याशी
