
पाटन। जनपद पंचायत पाटन में आज जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ। जनपद अध्यक्ष के पद भाजपांके कीर्ति नायक निर्वाचित हुए। वही जनपद उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस से बागी होकर जनपद सदस्य निर्वाचित होने के बाद भाजपा में शामिल कमलेश वर्मा जनपद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। कमलेश वर्मा को को 18 मत एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आनंद बघेल को 07 मत मिलें। इस तरह से कमलेश वर्मा जनपद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।