पाटन। जनपद पंचायत पाटन में आज जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन प्रक्रिया में जनपद अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा रहा। जिसमें कीर्ति नायक अध्यक्ष निर्वाचित हुई। वही जनपद उपाध्यक्ष पद के लिए 03 सदस्यों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। जिसमें भाजपा समर्थित पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खेमलाल देशलहरा,प्रणव शर्मा एवं कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य शैलेश साहू उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र लिए है। नामांकन दाखिला एवं मतदान के बाद उपाध्यक्ष कौन निर्वाचित होगा स्पष्ट हो जाएगा।
पाटन जनपद उपाध्यक्ष के लिए 3 सदस्यों ने नाम निर्देशन पत्र लिया
