पाटन। जनपद पंचायत पाटन में आज जनपद अध्यक्ष के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ। पाटन जनपद में 25 सदस्य निर्वाचित हुए है। जिसमें भाजपा समर्थित 10 एवं कांग्रेस के 07 सदस्य और 08 निर्दलीय सदस्य चुनकर आए थे। सभी निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा के ऊपर भरोसा जताते हुए उनका दामन थाम लिया था। जिसके बाद भाजपा के पक्ष में 18 सदस्य हो गए।
जनपद अध्यक्ष के लिए भाजपा की ओर से कीर्ति नायक एवं कांग्रेस की ओर से रश्मि वर्मा ने नामांकन दाखिल किया था। कीर्ति नायक को 18 मत एवं रश्मि वर्मा को 07 मत मिलें इस तरह से कीर्ति नायक 08 मतों से जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुई।
