पाटन। जनपद पंचायत पाटन को आज नए अध्यक्ष मिल जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विगत 20 फरवरी को सम्पन्न हुआ। जिसमें भाजपा अधिकृत 10 कांग्रेस अधिकृत 07 प्रत्याशी विजयी रहे। वही 08 निर्दलीय प्रत्याशी जनपद चुने गए थे। सभी निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। बहुमत के लिए 13 सदस्यों की जरूरत है। वर्तमान में भाजपा के 18 सदस्य हो चुके है। आज जनपद अध्यक्ष के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा के तरफ से कीर्ति नायक एवं कांग्रेस समर्थित रश्मि वर्मा द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है।
जनपद पंचायत पाटन में अध्यक्ष के लिए भाजपा से कीर्ति नायक एवं कांग्रेस से रश्मि वर्मा ने नामांकन दाखिल किया
