पाटन। ग्राम पंचायत चीचा में आज नवनिर्वाचित सरपंच मीनाक्षी पंकज चंद्राकर एवं पंचों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। साथ ही पूर्व सरपंच जवाहर चंद्राकर एवं उनके पंचों का बिदाई समारोह भी आयोजित हुआ। गौरतलब हो कि निवर्तमान सरपंच जवाहर चंद्राकर नवनिर्वाचित सरपंच मीनाक्षी चंद्राकर के ससुर जी है। श्रीमती चंद्राकर पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी है। पंकज चंद्राकर इस अवसर पर पूर्व उपसरपंच संतोष साहू,श्यामा मनहर,गिरधर साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

