
पाटन। ग्राम पंचायत फुंडा के नवनिर्वाचित सरपंच कुलेश्वर रोशन वर्मा एवं पंच ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। इस मौके पर सरपंच रोशन वर्मा ने सरपंच चुने जाने पर ग्रामीणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पंचायत की कमान सौंपा है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। बिना किसी भेदभाव के लोगों की सेवा करूंगा।
