खर्रा पंचायत मे सरपंच रेखराम साहू ने लिया शपथ

टिकेंद्र वर्मा@ रानीतराई। ग्राम पंचायत खर्रा में नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचगणों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।नव निर्वाचित सरपंच रेखराम साहू ने कहा कि ग्राम वासियों ने भरपूर आशीर्वाद देते हुए मुझे सरपंच बनाया है मैं मेरी पहली प्राथमिकता समस्त ग्राम वासियों का सम्मान करना रहेगा साथ ही समस्त ग्राम वासियों एवं पंचगणों के सहयोग से ही ग्राम विकास करेंगे।इस अवसर पर सरपंच रेखराम साहू,सचिव विष्णु सिन्हा, रोजगार सहायक कुसमा बांधे,पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू,गणेश साहू, अमल वर्मा, लखन लाल वर्मा,सुशील वर्मा,सहित सभी पंच व बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *