रायपुर,,, पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर के फ़ार्मेषी विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत रहते हुए अपने कार्य के साथ साथ पारिवारिक दायित्व निभाते हुए डॉ अनीता ने पी-एच.डी. उपाधि प्राप्त किया
डॉ अनिता अनंत के उपलब्धि पर शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सम्मानित किया गया सम्मान स्वरूप सिल्वर मेडल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र दिया गया l

डॉ अनीता की शोध निर्देशिका डॉ मालती तिवारी हैं जो शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं l डॉ अनिता को सम्मानित किये जाने पर छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र के साथ साथ पूरे वि वि के कर्मचारियों ने उन्हे बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी है
