मटंग में शुरू हुई गोबर खरीदी, पहले दिन 42 किलो गोबर क्रय किया

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत मटंग में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी प्रारंभ किया गया। पहले दिन 42 किलो गोबर खरीदी की गईं । ग्रामीणों ने गोबर खरीदी शुरू करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि गोबर खरीदी शुरू होने से अब लावारिश मवेशियों के कारण फसल को होने वाले नुकसान से बचत होगी। इससे पहले ग्राम पंचायत मटंग के सरपंच श्रीमती डिगेशवरी रमेश वर्मा ने श्री फल तोड़ कर योजना की शुभारंभ करते हुऐ की कहा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही जैविक खाद मिलने से जमीन की उर्वरता भी बनी रहेगी। प्रदेश सरकार द्वारा शपथ ग्रहण के दिन से ही किसानों की हित मे लगातार काम किया जा रहा है। मौके पर धर्मेंद्र बंछोर,हेमंत अहीर, जालम यादव, दादू यादव, पंच इन्द्राणी बाई निर्मलकर के साथ गौठान समिति के अध्यक्ष संतोष वर्मा अदि उपास्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *