पाटन। रानितराई थाना अंतर्गत ग्राम कुर्मीगुंडरा में एक महिला का कोरोना टेस्ट पाजेटिव आया है। उक्त महिला का मौत आगजनी के कारण हुआ है। एम्स में इलाज के लिए ले गए तब उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही महिला की आग में जलने के इलाज किया जा रहा था । इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इसकीं मौत के बाद महिला को उनके गृह ग्राम कुर्मीगुंडरा में अंतिम संस्कार किया गया।
गौरतलब हो कि महिला का जब अंतिम संस्कार किया गया तब उसका रिपोर्ट नही आया था। जिसके कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण सहित अन्य गाँवो से महिला व उसके परिवार के रिश्तेदार उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अब जब उसकी कोरोना टेस्ट पाजेटिव आई है। तब जितने भी लोग उसके सम्पर्क में थे एवं उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे वे अब दहशत में है।
