बेमेतरा में शराब दुकान बंद करने जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन के बाद बाद बंद हुआ चखना दुकान शराब दुकान को बंद करवाने का मिला आश्वासन

बेमेतरा। जिला पंचायत सभापति एवं अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक राहुल योगराज टिकरिहा आज लॉकडाउन के चलते बेमेतरा जिला में संचालित शराब और चखना दुकानों को बंद कराने के लिए बेरला शराब दुकान के सामने प्रदर्शन किया। राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि बेमेतरा जिला में कोरोना संकट को देखते हुए लॉकडाउन किया गया है। जहाँ सभी दुकानें बंद है। लेकिन शराब और चखना दुकान चालू है जिसे बंद कराने को लेकर मोर्चा खोल जिलाधीश महोदय को पत्र के माध्यम से निवेदन किया।

बेमेतरा कलेक्टर द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए चखना दुकानों को तुरंत बंद करवाने का आदेश दिया साथ ही शराब दुकानों को भी जल्द निर्णय लेकर बंद करवाने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से गोलू तिवारी, यश जैन, चतुर साहू, पवन कुमार लहरे, चंद्र कुमार लहरे, सन्नी देवांगन, राकेश पॉल, सिब्बू वर्मा, संजू देशमुख, मनोज जायसवाल, तरुण साहू, दुष्यंत साहू, तामेस यादव, बलराम यादव, कृष्णा राजपूत सहित संस्था के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

बेमेतरा कलेक्टर को प्रेषित पत्र में सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने लिखा है ” वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ रहा है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए राज्य सरकार और आपके द्वारा बेमेतरा जिला में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

महोदय जी मैं आपका ध्यान विषयान्तर्गत आकर्षित करना चाहूंगा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के 20 जुलाई 2020 के रिपोर्ट अनुसार बेमेतरा जिला में अब तक 112 पॉजिटिव मरीज मिले है जिसमें से 92 मरीज ठीक होकर घर लौट गए और अभी एक्टिव मरीजो को संख्या 24 है साथ ही 20 जुलाई को कोरोना के 3 पॉजिटिव मरीज मिले है।

महोदय जी लॉकडाउन के इस विपरीत परिस्थिति में बेमेतरा जिला में शराब दुकानों और चखना दुकानों का खुले रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। महोदय जी सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा शराब दुकानों से ही है। शराब लेने के लिए जाने वाले आधे से अधिक खरीददार न मास्क लगाए रहते है और न ही सेनेटाइजर का उपयोग करते है। महोदय जी प्राप्त जानकारी अनुसार चखना दुकानों में सोशल डिस्टेंसिग का धज्जियां उड़ाते हुए लोग बैठकर शराब भी पी रहें है। इसलिये इस संकट की इस घड़ी में शराब दुकानों और चखना सेंटरों को तत्काल प्रभाव से बंद करवाने की कृपा करें।

बेरला में लगातार मिल रहे मामले के बाद भी शराब दुकाने संचालित किया जाना ऊपर से नियमों को ताक में रख चखना सेंटर संचालित करना दुर्भाग्यपूर्ण, प्रशासन जल्द कार्यवाही कर अन्यथा हम प्रदर्शन हेतु बाध्य होंगे।

राहुल टिकरिहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *