आज से ग्राम घुघवा(क)में नवदिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ एवं श्री शिवमहापुराण कथा का  आयोजन

पाटन। ग्राम-घुघुवा (क) में 2 मार्च से 10 मार्च तक नवदिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ एवं श्री शिवमहापुराण कथा का भब्य आयोजन किया गया है।जिसमे 1 मार्च को श्री हनुमद् पूजन एवं सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ श्री मंगलमूर्ति मारुति हनुमान मंदिर, नारायणधाम-घुघुवा के द्वारा किया जायेगा। 2 मार्च की प्रातः 8.30 बजे-प्रायश्चित पूजन प्रातः 10 बजे-कलश यात्रा दोपहर 12. बजे-मण्डप प्रवेश व सायं 4. बजे-वेदी रचना का कार्यक्रम  होगा। 3 मार्च को वेदी पूजन, अग्नि स्थापन एवं नवग्रह होम का कार्यक्रम होगा। 3 मार्च से 9 मार्च तक प्रतिदिन 2.30 बजे से सायं 6. बजे तक। पांच दिवसीय दुष्यन्त शर्मा का पंडवानी का आयोजन  रात 8 बजे  से रात  11 बजे  तक  होगा।पूजन एवं हवन (यज्ञ)  रोज सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक  आयोजित् है। 10 मार्च को  पूर्णाहूति, अवभृथ स्नान यात्रा व महाभडारा का कार्यक्रम होगा। महायज्ञ में कथा वाचक  आचार्य मनोज कृष्ण शास्त्री होगे।जो रोजाना  दोपहर 2,30 बजे से सन्ध्या 6 बजे तक श्री शिवमहापुराण की कथा  सुनायेगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *