- समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल
पाटन। जनपद पंचायत पाटन के 108 ग्राम पंचायत में 3 मार्च को नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंच का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में पाटन के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद में कर्मा भवन में सुबह 11 बजे से नवनिर्वाचित सरपंच खिलेश बबलू मार्कण्डेय के साथ पंचगणों का सम्मान एवं निर्वतमान सरपंच, पंच का बिदाई समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,विशेष अतिथि सुरेन्द्र बंछोर ग्राम सभा अध्यक्ष सेलूद होंगे।
