पाटन। पाटन ब्लॉक के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद के वार्ड क्रमांक 2 बजरंग चौक (कन्या हाई स्कूल) के सामने स्थित श्री सोमेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाई गई। सुबह पूजा अर्चना की गई। इसके बाद शाम रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषक किया गया। मुख्य यजमान के रूप में गोलू वर्मा और बीनू वर्मा ने पंडित परमानंद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अभिषेक पूजा किया। इसके बाद हवन यज्ञ के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने फूलों से महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से से जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व सभापति जयश्री वर्मा, अशोक जैन, बल्लू राय, दिनेश साहू, रवि पटेल, संतोष वर्मा, बलराम यादव, विष्णु निर्मलकर, भूपेंद्र वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, सतीश साहू, भीषणारायण सेन, संजय साहू, लक्ष्मीकांत यादव, आयुष वर्मा, मानसी यादव, रिया वर्मा, कान्हा साहू, ओजस्वी साहू, अदिति वर्मा, आदि वर्मा, अन्नपूर्णा वर्मा, मेनका निर्मलकर, सुशीला यादव, रामेश्वरी वर्मा, कुसुम सेन, दिलेश्वरी साहू , लता वर्मा, सहित अन्य मौजूद रहें।
सोमेश्वरनाथ मंदिर सेलूद में मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व, अभिषेक पूजा अर्चना की गई
