देवादा की नवनिर्वाचित सरपंच की सराहनीय पहल…शपथ ग्रहण से पहले जनहित के कार्यों में जुटी

पाटन। ग्राम पंचायत देवादा की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने शपथ ग्रहण से पहले ही ग्राम पंचायत देवादा से जुड़े जनहित की कार्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग करने में जुट गई है। जनहित के कार्यों में सरपंच द्वारा गरीब परिवार के घर शादी में पानी टैंकर की व्यवस्था, टेंट की व्यवस्था एवम् मृतक परिवार को सहायता राशि प्रदान किया।

साथ ही शीतला मंदिर में शेर की मूर्ति स्थापना के लिए 31000/हजार रुपए, शिकुल साहू मृतक परिवार को सहायता राशि, बनऊं यादव के घर शादी में 3001 रुपए, जितेंद्र यादव के घर शादी में टेंट व्यवस्था एवं रूपेन्द्र यादव के घर शादी में पानी टैंकर की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *