धौराभांठा सरपंच विनय चंद्राकर ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद

पाटन। ग्राम पंचायत धौराभांठा के नवनिर्वाचित सरपंच विनय चंद्राकर एवं ग्रामीणों ने आज सांसद विजय बघेल के भिलाई निवास में सौजन्य भेंट मुलाकात कर सांसद से आशीर्वाद लिए। इस मौके पर सांसद विजय बघेल ने सरपंच विनय चंद्राकर एवं सभी निर्वाचित पंचों को बधाई देते केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक कार्य करने एवं ग्राम हित में सबका साथ सबका विकास करने की बात कही।

मौके पर मुख्य रूप से नवनिर्वाचित सरपंच विनय चंद्राकर, जसवंत साहू, दौलत साहू, चोवा राम साहू, नरेश साहू, एकानंद साहू, परमानंद ठाकुर, पंकज चंद्राकर, विवेक चंद्राकर, करण ठाकुर, राजेंद्र साहू, कुंदन साहू, सरवन साहू, अरुण साहू,संता ठाकुर, सोहन देवांगन,लीला साहू, गीता साहू, सीमा निर्मल, दुर्गा साहू, मोना साहू, देवकी साहू, दूरपत ठाकुर, फूलबाई साहू, निलेश ठाकुर, इंदर विश्वकर्मा, कौशल्या ठाकुर, रंजिता ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *