पाटन। ग्राम पंचायत तेलीगुन्डरा से सरपंच पद पर श्रीमती हुलेश्वरी बिरेन्द्र साहू 135 वोट से विजयी रही। श्रीमती साहू नें सभी मतदाताओं का आभार ज्ञापित किया एवं कहा कि गाँव एवं जनता के विकास के लिए साथ मिलकर काम करेंगे और गाँव को विकास की ओर लेकर जाएंगे। गाँव के युवाओं और महिलाओं के छुपी प्रतिभा को सामने लाकर आगे बढ़ाने के लिए अग्रसर रहेंगे। हुलेश्वरी साहू के सरपंच निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं और गाँव वालों में अत्यंत हर्ष की लहर है। जीत के उपरांत घर पहुंचकर ग्रामीण, एवं परिजनों द्वारा शुभकामना प्रेषित कर रहे है। श्रीमती साहू इसके पूर्व भी ग्राम पंचायत के सरपंच पद का दायित्व निभा चुकी है।
हुलेश्वरी वीरेंद्र साहु बनी तेलीगुंडरा की सरपंच
