ग्राम पंचायत अतरमरा के इतिहास में पहली बार ,, पति पत्नी दोनों प्रत्याशी की हुई जीत,,

खबर हेमंत तिवारी

पांडुका/ पंचायत चुनाव का समीकरण इतना जटिल रहता है कि इसमें अच्छे-अच्छे लोग मत खा जाते हैं ।विधानसभा और, लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा महत्वपूर्ण एक वार्ड पंच का चुनाव होता है। और इतना मेहनत करना पड़ता है कि यहां खुद के वार्ड और मोहल्ले में आत्म सम्मान की बात आ जाता है।जहां मतदाताओं को समझाना, मानना और अपना बनना पड़ता है। और एक एक वोट कितना बहुमूल्य होता है यह तो जो वार्ड पंच का चुनाव लड़ता है। वही जान सकता है पर चुनाव में कई बार ऐसे ऐसे रिजल्ट भी आते हैं जो चौंकाने वाले होते हैं। ऐसा ही एक रिजल्ट पांडुका अंचल के ग्राम पंचायत अतरमरा में देखने को मिला जहां ग्राम पंचायत के दो वार्ड में पति-पत्नी ने पर्चा दाखिल कर वार्ड पंच के लिए चुनाव लड़ा और दोनों ने जीत दर्ज कर विजयी हुए।। इतिफाक की बात यह था कि दोनों को एक ही चुनाव चिन्ह फावड़ा मिला था।वार्ड क्रमांक 9 में भारी कांटे की टक्कर थी जहां तीन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। पर सिन्हा परिवार की बहु प्रीतिलता सिन्हा ने अपने स्वच्छ छवि और अपने मिलनसार व्यवहार के बल बूते अपने दोनों प्रतिद्वंदियों को मात देकर विजयी हासिल की।तो वहीं वार्ड क्रमांक 08 में दो प्रत्याशी मैदान में थे ।जिसमे ये येशकुमार सिन्हा ने अपने विपक्षी ओंकार सिन्हा को हरा कर जीत दर्ज कि इस प्रकार दोनों पति पत्नी ने 2 वार्ड से लड़े और दोनों वार्ड से जीत दर्ज कर ग्राम पंचायत अतरमरा में इतिहास में रच दिया ।ऐसा पहली बार हुआ है और शायद अंचल में कहा जाए तो यह पहली दफा है। पति-पत्नी जीत दर्ज की हो जिस पर दोनों ने अपने इस जीत का श्रेय मातारानी निरई और अंगारमोती माता और ग्राम के इष्ट देव मारिया सहित ग्राम के देवी देवता और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद को बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *