पाटन,,भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार का नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद रविवार को विजय जुलूस निकाला गया तथा आम मतदाताओं का आभार प्रगट किया गया आभार रैली में सांसद विजय बघेल एवं भाजपा के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,चुनाव प्रभारी दिलीप साहु ,मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर,महामंत्री अखिलेश मिश्रा,शामिल हुए साथ ही नगर के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए आभार रैली महामाया मंदिर , खोरपा, अटारी, चंडी मंदिर ,अखरा बस्ती, चंद्राकर भवन ,अखरा बस्ती,देवांगन भवन,आत्मानंद चौक,इंदिरा नगर,पुराना बाजार महावीर चौक होते हुए महामाया मंदिर में समापन हुआ

सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह जीत आम जनता की जीत है जिन्होंने मोदी जी के द्वारा लाए गए जन हितकारी योजनाओं को अंगीकार किया इसी तरह राज्य सरकार भी जनता के बेहतरी के लिए कार्य कर रही है प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार आने के पश्चात जनता में विश्वास बढ़ा है इसलिए प्रदेश के सभी निकायों में भाजपा की जीत हुई है निवृतमान भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा प्रधान मंत्री मोदी एवं मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के कारण ही यह संभव हो पाया है केंद्र एवं राज्य की सरकार ने सभी वायदों को पूरा किया है नगरीय निकाय के लिए किए गए वायदे को भी भाजपा पूरा करेगी रैली में पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्णकुमार भाले,राजेंद्र देवांगन,सरोज देवांगन, प्रकाश बिजौरा ,लक्ष्मी भाले,नव निर्वाचित पार्षद चंद्र प्रकाश देवांगन,जितेंद्र निर्मलकर,निशा सोनी,नेहा वर्मा,केवल देवांगन,अन्नपूर्णा पटेल,संगीता धुरंधर,देवेंद्र ठाकुर , सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक के अलावा अनिल भाले,अमित लोधी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
