जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी देवेंद्र चंद्रवंशी कबीर आश्रम सेलूद पहुंचकर सुकृत साहेब से लिया आशीर्वाद

पाटन। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी देवेंद्र चंद्रवंशी का सघन जनसंपर्क जारी है। वे क्षेत्र के सभी गांवों में घर घर पहुंचकर दो पत्ती छाप में मुहर लगाकर क्षेत्र की सेवा करने का अवसर प्रदान करने की अपील कर रहे है। ग्राम सेलूद बावाकुटी स्थित कबीर आश्रम पहुंचकर श्री चंद्रवंशी ने साहित्य वेदांताचार्य सुकृत शास्त्री एवं छोटे महंत परमेश्वर साहू से सौजन्य भेंट मुलाकात कर जीत का आशीर्वाद लिया। श्री सुकृत शास्त्री ने देवेंद्र चंद्रवंशी को विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *