खबर हेमंत तिवारी
राजिम फिंगेश्वर/ त्रिस्तरी पंचायत चुनाव का तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। और चुनाव में किस्मत आजमाने लड़ रहे प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।कहा जाता है। चुनाव के पहले एक चुनावी हवा चलती है। जिससे समझा जाता है कि किस क्षेत्र में किसकी हवा चल रही है और किसे मौका मिलेगा और कहां बदलाव की लहर है ऐसा ही कुछ इन दिनों जिला पंचायत गरियाबंद के क्षेत्र क्रमांक 03 में देखने को मिल रहा है जिसमें इंद्रजीत महाडीक के चुनाव मैदान में आने से सबका समीकरण बिगड़ गया है ।योग्य युवा प्रत्याशी इंद्रजीत महाडिक को भारी जन समर्थन मिल रहा है जिससे चुनाव की फिजा में इस युवा को चुनने को बेताब मतदाताओं ने इनकी खासियत मिलनसार व्यवहार जैसे अन्य खूबियों को देखकर अंदाजा लगा रहे है। की आपकी बार यही योग्य प्रत्याशी जीतेगा यह चुनाव

फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत लोहरसी के महाडिक परिवार किसी पहचान के मोहताज नहीं है। जमींदार परिवार का यह युवा चेहरा एक बार फिर अपने पूर्वजों और परिवार के मुखिया के नक्शे कदम पर चलकर अंचल के जनता की सेवा करने मौका देने आम मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। इनके भारी जन समर्थन से कांग्रेस भाजपा सहित निर्दलीय प्रत्याशियों का समीकरण बिगड़ गया है जिसमें से कुछ प्रत्याशीयो जो जीत का दावा कर कर रहे हैं ।वो चुनावी जीत का ऊपरी हवा में चल रहा है पर जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है ।बता दे कि इंद्रजीत महाडीक अन्य प्रत्याशियों से ज्यादा पढ़े लिखे हैं। और आज भी पूरे क्षेत्र में उनके परिवार की सम्मान से जनता इन्हें हाथों-हाथ अपना आशीर्वाद दे रहे हैं साथ ही क्षेत्र क्रमांक 03 में चल रहा बदलाव की लहर साफ-साफ पता चल रहा है। ऐसे में लगभग 33 हजार मतदाताओं वाले इस क्षेत्र में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं का जन समर्थन मिलता दिख रहा है।

कुल 21 ग्राम पंचायत के 30 गांव के लोग 23 तारीख को सबके भविष्य का फैसला करेगा।पर क्षेत्र क्रमांक 03 में चुनावी हवा का रुख कुछ और ही है। इस प्रकार यहां कुल नव प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था जिसमें से एक ने नाम वापस ले ले लिया और 08 प्रत्याशी इस समय चुनावी मैदान में डटे हुए हैं जिसमें से बैलगाड़ी छाप चुनाव चिन्ह के आवंटन के बाद से चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं है।और हर मतदाता के जुबा पर और इंद्रजीत महाडिक को अपार जन समर्थन मिलता दिख रहा है।

वही जब इस बारे में क्षेत्र क्रमांक 03 के युवा प्रत्याशी इंद्रजीत महाडिक से चर्चा किया गया तो उन्होंने कहा कि अंचल के बड़े, बुजुर्गों, मां ,बहन और युवा साथियों का आशीर्वाद मिल रहा है। यह मेरा पहला चुनाव है। और मुझे इतना समर्थन मिलेगा पता नहीं था। माता जतमई और माता घटारानी की कृपा से आखिरकार मुझे आम जनता और मतदाताओं का अपार प्रेम और आशीर्वाद मिल रहा है और आम जनता का मुझे क्षेत्र में सेवा करने का मौका मिल रहा है। जिसके लिए मैं आम जनता का आभारी रहूंगा।।
