पाटन। जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 20 से कांग्रेस अधिकृत जनपद प्रत्याशी रश्मि भेदप्रकाश वर्मा की डोर टू डोर जनसंपर्क जारी है। शनिवार को क्षेत्र के ग्राम चुलगहन,खपरी, डिडगा में जनसपंर्क कर मतदाताओं से अपनी जीत की आशीर्वाद मांगी। मतदाताओं से भेंट मुलाक़ात कर संपर्क करते हुए गाँव गाँव गली गली हर मोहल्ले में जा रही है। जनसंपर्क के साथ साथ विभिन्न समाजों की बैठक कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे है। श्रीमती रश्मि वर्मा के चुनाव समर में होने से क्षेत्र के मतदाताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिल रही है। मतदाताओं में उत्साह है कि उनसे मिलने प्रत्यक्ष रूप से प्रत्याशी उनके घर और गांवों में आ रही है।
जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 20 के प्रत्याशी रश्मि वर्मा का सघन जनसंपर्क जारी
