भाजपा की श्रीमती मीना वर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए 4660 वोटों से जीत दर्ज की।

-विक्रम शाह ठाकुर की रिपोर्ट

कुम्हारी। नगरपालिका परिषद कुम्हारी में 24 वार्डों के लिए जनता के निर्णय का शनिवार को परिणाम आ गया। अध्यक्ष पद जे किए भाजपा से श्रीमती मीना वर्मा और कॉंग्रेस से श्रीमती रामप्यारी पटेल अध्यक्ष पद की दावेदार थी जिसमे भाजपा की श्रीमती मीना वर्मा को जनता ने अपना आशीर्वाद देकर 4660 मतों से जीत दिलाई है। गौरतलब है कि विगत 10 वर्षों से पालिका में कॉंग्रेस की सरकार रही लेकिन इसबार जनता बदलाव के मूड में नजर आई और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीना वर्मा को चुना। लेकिन अगर हम पार्षद प्रत्याशियों की बात करें तो भाजपा को आशातीत सफलता नही मिली पार्षदों में जहां भाजपा ने 15 से 16 पार्षदों की जीत की उम्मीद जताई थी वो महज 11 सीटों पर सिमट कर रह गई 11 पार्षद कॉग्रेस के भी विजयी हुए हैं। वही भाजपा के दो बागी प्रत्याशी अनुराग गुप्ता और ओमप्रकाश मार्कण्डेय ने निर्दलीय चुनाव जीत लिया है। अनुराग गुप्ता ने वार्ड क्रमांक 15 के विगत 25 वर्षों के भाजपा के विजय रथ को रोक कर निर्दलीय जीत हासिल की इस वार्ड में अबतक भाजपा के पार्षद ही जीत कर आए हैं। अब स्थिति यह है कि भाजपा इन दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर देख रही है।

पिछले कॉंग्रेस के शासन में हुए भ्रष्टाचार, लूट और घोटालों से नगर की जनता त्रस्त हो चुकी थी और केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के सुशासन के कारण भाजपा को यह जीत मिली है । अब जनता को इस कुशासन से मुक्ति मिली है अब श्रीमती मीना वर्मा के नेतृत्व में पालिका में विकास कार्य तेजी से होंगे।
भाजपा के जो बागी प्रत्याशी जीत कर आए हैं किसी कारण भी उन्हें टिकट न मिला हो लेकिन उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताई है और वे हमारे परिवार का ही हिस्सा हैं।”
-विजय बघेल
दुर्ग लोकसभा सांसद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *