233 वोट से जीती भाजपा की लुकेश्वरी निषाद पर कांग्रेस से 9 पार्षदों की जीत, से उपाध्यक्ष बनाने का सिलसिला शुरू

खबर हेमंत तिवारी

छुरा- नगर पंचायत चुनाव के परिणाम भाजपा की लुकेश्वरी निषाद ने 233 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी राजमहल की बहू महेश्वरी शाह को हराकर नगर पंचायत के कुर्सी पर कब्जा किया है पर जीत के बाद बाद अब उपाध्यक्ष बनाने का जोड़ तोड़ अभी से शुरू हो चुका है । 15 पार्षद वाले नगर पंचायत छुरा में एक तरफा कांग्रेस के 9 पार्षदों ने जीत हासिल की है ।और भाजपा के 6 पार्षदों ने जीत दर्ज की है। जिसके बाद कांग्रेस पार्षदों की उपाध्यक्ष बनाने का रेस शुरू हो गया है। सूत्रों की माने तो 9 पार्षद अपना मोबाइल बंद कर कहीं अंतर ध्यान हो गया है।की कही भाजपा वाले जोड़ तोड़ न कर सके ऐसे में भाजपा को अध्यक्ष की कुर्सी तो मिल गई पर आने वाले समय में रास्ता आसान नहीं है क्योंकि 9 पार्षद वाली कांग्रेस कभी भी अपने हिसाब से चाबी घूमने की कोशिश करेगा।और चाबी उनके इशारे पर घूम तो ठीक और नहीं घूम तो और आविश्वासप्रस्ताव का खतरा मंडराता रहेगा ऐसे में भाजपा ने जीत हासिल कर तो कर लिया पर कांग्रेस के बहुमत के आगे हमेशा संकट के बदले मंडराता रहेगाअब आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि एक तरफ बीजेपी के अध्यक्ष ने जीत हासिल की है तो दुसरी तरफ 9 सीट जीतने वाली कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष बनाने में कब तक सफल हो पायेगा। और नगर विकास के लिए दोनों ही पार्टी के प्रतिनिधियों में कितना तालमेल होगा और नगर के विकास में कितना सहायक होंगे ये आने वाले दिनों में तय हो पायेगा।

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की किस्सा कुर्सी का अभी बाकी है।इस प्रकार है 15 पार्षद की वार्ड वार जानकारी भाजपा ने 6 सीटों और कांग्रेस 9 सीट लाई है। भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी लुकेश्वरी निषाद 2214 मत प्राप्त और कांग्रेस से महेश्वरी शाह 1981 को प्राप्त हुई जिसमें भाजपा ने 233 मतों विजायी हुई। वहीं वॉर्ड नंबर 01, से हरीश यादव, वॉर्ड नंबर 02 ,बलराज पटेल, वॉर्ड नंबर 03, से राम जी दीवान, वॉर्ड नंबर 04 ,से चित्ररेखा ध्रुव, वॉर्ड नंबर 05, से सांतनु देवांगन, वॉर्ड नंबर 06, से देवसिंह नेताम, वॉर्ड नंबर 07, से संगीता दीक्षित, वॉर्ड नंबर 08, यामीन खान, वॉर्ड नंबर 09 रजनी लहरे, वॉर्ड नंबर 10, पंचराम टंडन, वॉर्ड नंबर 11, से समीम खान, वॉर्ड नंबर 12, से दीप्ति यादव, वॉर्ड नंबर 13, से भोलेशंकर जयसवाल, वॉर्ड 14 , गरिमा ध्रुव एवं वॉर्ड नंबर 15, से सलीम मेमन ने विजयी हुई है। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित लुकेश्वरी निषाद के पक्ष में पुर्व सांसद चंदुलाल साहु, चुन्नीलाल साहु, विधायक संतोष उपाध्याय, वर्तनान महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी राजिम विधायक रोहित साहु, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकार के नेतृत्व में नगर पंचायत छुरा में डोर टू डोर जनसंपर्क किए गए थे

कड़ी धूप का परवाह न करते हुए इन नेताओं ने अपने अध्यक्ष प्रत्याशियों को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। और इनकी प्रतिष्ठा दांव में लगी हुई थी आज इस बात से साबित हो गया है कि इन बड़े नेताओं का वर्चस्व और सफलता यथावत रूप बनाने में सफल रहें साथ ही जिले के 01 नगर पालिका सहित 03 नगर पंचायत में जीत हासिल कर भगवा परचम लहराया है।जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में सांसद, विधायक ,अध्यक्ष और भाजपा नेताओं की रणनीति की प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *