पाटन। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। महासचिव बनाए जाने पर श्री बघेल ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गांधी , कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे , नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव का नया दायित्व मिला
