पाटन,,नगर पंचायत चुनाव के परिणाम के लिए कुछ घंटे ही बाँकी है लेकिन इस बीच अटकलों का दौर चल रहा है नगर के चौक चौराहा पान दुकान होटल जैसे जगहों में अटकलों का बाजार गर्म है अध्यक्ष पद के तीन प्रत्यासी के समर्थक बहुत ज्यादा उत्साहित है एवं जीत के लिए एकदम आश्वस्त है लोग शर्त भी लगा रहे है हजार दो हजार से लेकर लाखों के शर्त लगाने की खबर है
भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही पार्टी पार्षदों में भी दस से अधिक पार्षद जितने का दावा का कर रहे है निर्दलीय के 15 वार्डो में 6 प्रत्याशी मैदान में थे
भाजपा ,कांग्रेस एवं निर्दलीय ने चुनाव जीतने पूरी ताकत लगा दी है पर अब जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा वह 15 फरवरी को पता लगेगा

भाजपा के प्रत्यासी लक्ष्मी भाले के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जितेंद्र वर्मा , दिलीप साहु,पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार भाले,जगदीश मालपानी,राजेंद्र देवांगन,लक्ष्मी भाले,निशा सोनी,कीर्तन देवांगन,नीलू देवांगन शुरू से ही कैंपेनिंग करते रहे अंतिम दिवस सांसद विजय बघेल ने सभी वार्डो में भ्रमण कर वोट मांगा

कांग्रेस के लिए प्रत्यासी लक्ष्मी पटेल के लिए नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत देवांगन,पूर्व नपा अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, पाटन कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा बिसौहा देवांगन,गोपाल देवांगन,नीरज सोनी,मनीष देवांगन ,तरुण बिजोर, आभास दुबे,सरजू साहु इत्यादि लगे रहे प्रचार के अंतिम दिवस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रोड शो कर जनता से कांग्रेस के लिए वोट मांगा

भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्यासी होरी लाल देवांगन ने भी दोनों ही राष्ट्रीय दलों के समकक्ष चुनाव मैदान में डटे रहे मुख्य रूप से राजा शर्मा,कुणाल शर्मा, नितेश तिवारी,सरजू मरकाम,राधे श्याम यादव,अनिकेत मिश्रा, मोहन देवांगन,सुनील देवांगन ,संतोष वर्मा के अलावा अन्य कार्यकर्ता ने सहयोग किया प्रचार के अंतिम दिवस धमाल बाजे के साथ नगर में रैली निकाल कर मतदाताओं से अपने लिए सहयोग मांगा
तीनों प्रत्यासी के दावे कितने सत्य होते है वह 15 फरवरी शनिवार को पता लगेगा
