पाटन। जनपद क्रमांक 11से कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी वर्मा का डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान जारी है।
क्षेत्र के गाँव देवादा पन्दर अरसनारा नवागांव और देमार में घर घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर झोपड़ी छाप में मतदान करने की अपील कर रही हैं।
जनसंपर्क में दौरान श्रीमती उर्वशी वर्मा को छोटे बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है।श्रीमती उर्वशी वर्मा ने बताया कि जनता उन्हें आशीर्वाद दे रही है।
जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 से उर्वशी वर्मा झोपड़ी झाप पर मांग रही समर्थन,डोर टू डोर चल रहा प्रचार अभियान…जनता का मिल रहा आशीर्वाद
