पाटन। जिला पंचायत दुर्ग अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 09 के कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी देवेंद्र चंद्रवंशी का सघन जनसंपर्क अभियान जारी है। वे घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझ और समाधान करने के संकल्प एवं क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनकल्याण की प्रतिबद्धता के साथ सभी से चुनाव में समर्थन, सहयोग एवं आशीर्वाद मांग रहे है। जिला पंचायत प्रत्याशी देवेंद्र चंद्रवंशी का जन संपर्क आज ग्राम छाटा, गोंडपेंड्री, बेंदऱी,पहडोर एवं सेलूद में होगा।

