- जनपद प्रत्याशी रश्मि भेदप्रकाश वर्मा रानीतराई, डीडाभाठा डिडगा,रंगकठेरा में घर-घर मतदाताओं से जीत की मांगी आशीर्वाद

पाटन। जिला पंचायत दुर्ग से क्षेत्र क्रमांक 12 में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू की पत्नी चुनाव मैदान में कांग्रेस अधिकृत जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी है। श्रीमती सुमन साहू को क्षेत्रबके सभी गांवों में भारी समर्थन मिल रहा है। उनके पति अशोक साहू क्षेत्र के साथ साथ पूरे पाटन विधानसभा में बहुत ही सक्रिय रहे है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद में रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी गांवों में लाखों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति करवाए है। क्षेत्र के हर गांव में वे सुख दुख सभी में लोगों के साथ खड़े रहे जिसके कारण उनकी अलग पहचान है। जनसंपर्क के दौरान जिला पंचायत प्रत्याशी श्रीमती सुमन साहू एवं जनपद क्षेत्र 20 की प्रत्याशी रश्मि भेदप्रकाश वर्मा ने ग्राम असोगा,रानीतराई, डीडाभाठा डिडगा,रंगकठेरा में घर घर पहुच कर विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा।
