पाटन,,नगर पंचायत चुनाव में अंतिम लड़ाई को गंभीरता से लगे हुए है मतदान केंद्रों में सुबह ही बड़ी लंबी लाइन लगी रही मजदूर लोग सुबह ही मतदान करने काम की ओर चले गए फिर भीड़ कम हो गई है इक्का दुक्का लोग ही मतदान केंद्र की ओर जा रहे है केंद्रों में प्रत्यासी एवं समर्थक बैठे चुनाव की अटकलें लगा रहे है वार्ड क्रमांक एक में ढाई बजे तक 569 में से 462 मत पड़े है वार्ड 3 में 578 में से 480 मत पड़े है,वार्ड 12 में 2 बजकर 45 मिनट तक 435 मतों में से 417 लोगो ने वोट डाल चुके है वार्ड 3 में 446 मतों में 275 मत दान हो चुका है वार्ड 13 में 529 में से 395 लोग मतदान हुआ है वार्ड 12 में 535 में से 482 लोगों ने पौने चार बजे तक शानदार 87 प्रतिशत मतदान हो चुका है

वार्ड 3 कन्या हाई स्कूल मतदान केंद्र में कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी पटेल वार्ड के प्रत्याशी महेंद्र पेनडरिया एवं समर्थकों के साथ खड़े मिले लक्ष्मी पटेल ने कहा कि कांग्रेस की जीत निश्चित है

बालक स्कूल के मतदान केंद्र में भाजपा प्रत्यासी योगेश निक्की भाले मौजूद थे इसके कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद थे कांग्रेसी कार्यकर्ता विनय पटेल, नीरज सोनी ,दीपक देवांगन के अलावा भाजपा की वार्ड 3 की प्रत्यासी निशा सोनी भी साथ रहे सभी अपने जीत के प्रति आश्वस्त है
वार्ड13एवं 14 में में भाजपा ,कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी डटे हुए है तो यहां कांग्रेस नेता आशीष वर्मा ,तरुण बिजोर कार्यकर्ताओं से मतदान की जानकारी ले रहे थे
