पाटन के कांग्रेस के नपा अध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मी पटेल पार्टी के घोषणा पत्र की जानकारी आम जन को घर घर पहुंच कर दे रहे है

पाटन,,,नगर पंचायत पाटन का चुनाव अब नजदीक है प्रत्यासी सभी से मिलकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है जिसके लिए रोज नए नए तरीके प्रयोग किए जा रहे है             कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी पटेल भी अपने प्रचार रोज नई जान डाल रहे है नए प्रयोग से मतदाताओं के पास पहुंच रहे है दिन निकलते ही उनकी प्रचार का काम प्रारंभ हो जाता है दिन निकलते ही अपने समर्थकों के साथ विभिन्न मोहल्लों में छोटे होटलों में बैठे लोगों से होटल में ही मुलाकात करते है कहीं चाय पीते है तो कहीं पोहा का नाश्ता करते है सुबह नाश्ते में चर्चा के बाद        

  दोपहर से वार्डो में प्रचार के लिए निकलते है इस समय लक्ष्मी पटेल द्वारा कांग्रेस घोषणा पत्र की जानकारी बताते है

जिसमें मुख्य रूप से तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण की विषेश पहल की जाएगी।घाटों और तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाए जाएंगे।

श्रद्धांजली राशि योजना के बीपीएल कार्डधारियों को दो हजार रुपए से बढ़ाकर पांच हजार रुपए किया जाएगा।

सम्पत्तिकर, समेकितकर और जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।

आगामी छह माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है, वहां सुविधा दी जाएगी।

मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहिनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।

प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।

प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।

नगरीय निकाय कि ओर से आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।

कन्या विवाह के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू करेंगे।

शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने के लिए धारणा अधिकार दिया जाएगा।

सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।

सभी सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।

स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे

।जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टीफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा

।युवाओं को रोजगार देने के लिए सभी निकाय क्षेत्रो में यूथ हब बनाया जाएगा।

महिला स्वसहायता समूहो को रोजगार देने विशेष पहल।सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे।

कांग्रेस शासित सभी निकायों में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जाएगा।

संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भूगतान करने पर विषेश छूट प्रदान की जाएगी।

नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जाएगा सभी को इसकी जानकारी दी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *