फुंडा शराब मामला:बदला के भावना से कांग्रेस कार्य करती है भाजपा नहीं…कांग्रेस झूठा आरोप लगा रहा है : राजा पाठक


पाटन। फुंडा में वर्मा फार्म हाउस में मिले शराब के मामले में अब सियासी बयान भी तेज हो गई है । सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने बताया कि कांग्रेस के द्वारा इस मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से काम करना कांग्रेसियों की फितरत में है। उन्होंने बताया कि किसी के फार्म हाउस बाड़ी पर कोई ऐसे ही नहीं घुस पाएगा। बड़ी मात्रा में शराब पकड़ाना चर्चा का विषय है। राजा पाठक ने बताया कि पिछले कार्यकाल में तत्कालीक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे उस समय जब बीजेपी वाले शराब को लेकर आंदोलन कर रहे थे तो एक जिला पंचायत सदस्य, तीन मंडल अध्यक्ष सहित अन्य को जबरन मोहरा बनाया गया। माननीय न्यायालय ने सभी को बाइज्जत बरी किया हैं। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *