खबर हेमंत तिवारी
पाण्डुका (छुरा)/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन था ऐसे में आज नामांकन भरने वालों की जिला से लेकर ब्लॉक मुख्यालय और पंच सरपंच के लिए बनाए गए सेक्टर में भारी भीड़ देखने को मिला इसी तरह जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी शिवांगी चतुर्वेदी ने भी अपना पर्चा भरा जिले में भाजपा के बड़े नेताओं के साथ जिले के 11 जिला पंचायत सदस्यों ने भी अपना पर्चा दाखिल किया और दिलचस्प मुकाबला क्षेत्र क्रमांक 05 में है। जहां शुरू से दो प्रत्याशियों रहे और दोनों प्रत्याशी ने अपना अपना प्रचार भी शुरू कर दिए है।और आज नामांकन दाखिल के अंतिम दिन में कोई तीसरा नाम नहीं आया इस लिहाज से यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होना है।

साथ ही आज ही कांग्रेस ने भी अपना 11 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें कांग्रेस के एक बड़े नेता ने प्रत्याशी चयन को लेकर दूरी बना रखी थी। इस तरह कांग्रेस का अंतर कलह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।आज जारी किए सूची में क्षेत्र क्रमांक 05 से रजनी सतीश चौरे को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।पर भाजपा ने पहले सूची जारी कर प्रचार की गति को बढ़ा दी थी।पांडुका अंचल के अतरमरा गांव की चतुर्वेदी परिवार की बड़ी बहू इस बार मैदान में है गांव सहित अंचल में भारी उत्साह है।

वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी जीत को लेकर पूरी तरह आस्वस्थ है ।भाजपा प्रत्याशी शिवांगी चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्र के विकास केवल और केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से 2003 से लेकर अब तक केवल भाजपा ही विकास कार्य किया है गिनने जाए तो लाखों विकास कार्य है जिसकी गिनती नहीं किया जा सकता प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है ऐसे में अन्य राजनीतिक पार्टी क्षेत्र के विकास नहीं कर सकता तो भाजपा ही एकमात्र विकल्प है विकास के लिए वर्षों से हमारा सपना है की क्षेत्र का विकास कैसे हो इसके लिए विधायक ,सांसद सहित मंत्री और मुख्यमंत्री सदैव तत्पर रहे हैं सबका साथ-साथ का विकास का अनमोल मंत्र को साकार करने का समय है ।

और ये बाते क्षेत्र के हमारे मतदाता भाई ,बहन अच्छे से जानते हैं। विकास का दूसरा नाम केवल भाजपा सरकार है इसलिए भाजपा सरकार ही क्षेत्र का विकास करेगा यही कटु सत्य है बाकी कोई कितना भी प्रचार प्रसार कर ले यहां केवल भाजपा का परचम लहराएगा।
